फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट, मकान के नाम पर दो से 14.31 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्लॉट, मकान के नाम पर युवक व महिला से 14.31 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ितों ने मोहनलालगंज व वजीरगंज थाने में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के मोदी नगर के अर्जुन सिंह के मुताबिक वर्ष 2023 में उनका अनिल कुमार से उसका मोहनलालगंज के बहरोली स्थित प्लॉट खरीदने का 9.30 लाख रुपये में सौदा हुआ था। इकरारनामा होने पर उन्होंने नौ लाख रुपये दे दिए। बीते वर्ष फरवरी में उन्होंने रजिस्ट्री की बात कही तो अनिल टालमटोल करने लगा। जांच पर पता चला कि आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री दस फरवरी को सुशांत गोल्फ सिटी के ऋषि सिंह के नाम कर दी है। ठगी में दिग्विजय सिंह, नरेश कुमार शामिल हैं।

पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज डीके सिंह के मुताबिक अनिल, ऋषि, दिग्विजय और नरेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उधर, यहियागंज की महिला के मुताबिक मकान खरीदने को लेकर वर्ष 2020 में उनकी मुलाकात नौशाद व उसकी पत्नी मोना से हुई। दोनों ने बताया कि राशिद खान हरदोई रोड का अपना मकान बेचना चाहता है। सौदा 6.50 लाख में हुआ। महिला ने राशिद को 5.31 लाख रुपये दे दिए, पर आरोपियों ने पूरा भुगतान होने पर रजिस्ट्री की बात कही।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वर्ष 2024 में उन्हें पता चला कि वह मकान राशिद का है ही नहीं। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने डीएम से शिकायत की। उनके आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने नौशाद, मोना और राशिद पर केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें