फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर दो से 99 लाख की ठगी

Sun, 25 May 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर दो से 99 लाख की ठगी
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर डॉक्टर सहित दो लोगों से 99.15 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विकासनगर के आदिल नगर निवासी मो. मेराज अहमद के मुताबिक, 26 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिये उनकी दोस्ती रूस निवासी येलेना से हुई थी। येलेना ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया और व्हाट्सएप के जरिये 22 मार्च को स्टॉक एडवाइजर अनूप मेहरा से बात कराई। अनूप ने एस डब्ल्यू एयूबेरी कैपिटल मैनेजमेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी के बारे में बताया। दावा किया कि यह कंपनी सेबी में पंजीकृत है। अनूप के कहने पर उन्होंने कंपनी का एप डाउनलोड कर लिया। 26 मार्च से 21 मई तक 17 लाख निवेश किए। यह रकम दोनों ठगों ने हड़प ली।
गोमतीनगर विस्तार स्थित मलेसेमऊ निवासी सिरीश भार्गव के मुताबिक सात अप्रैल को व्हाट्सएप पर 6118- वेंचुरा सिक्योरिटीज वीआईपी स्ट्रेटजी ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में ट्रेडिंग संबंधी जानकारी दी जाती थी। ग्रुप की कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव अनाहिता मेहता ने एप डाउनलोड कराया। सिरीश ने ग्रुप में स्टॉक एक्सपर्ट भारत के कहने पर विभिन्न कंपनियों में 16 अप्रैल से 11 मई तक 82.15 लाख रुपये निवेश कर दिए। एप में मुनाफा दिखने पर रकम निकालनी चाली तो असफल रहे। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि पीड़ितों ने रकम जिन खातों में ट्रांसफर की है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीलरशिप के नाम पर 11.73 लाख की ठगी
आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी कारोबारी रामजी अवस्थी ने साइबर क्राइम थाने में 11.73 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया है। रामजी के मुताबिक सोशल मीडिया पर कैंपा कोला की डीलरशिप के लिए सर्च किया था। छह मई को उनके पास कॉल आई। फोनकर्ता ने डीलरशिप की आवेदन प्रक्रिया बताते हुए सभी दस्तावेज मेल करने की बात कही। इसके बाद उन्हें निशा ने कॉल की और औपचारिकताओं व सिक्योरिटी मनी के तौर पर 11.73 लाख जमा करा लिए। पर डीलरशिप नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें