फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर गर्मी और धूप से आकर पानी पिया, दो लोगों की मौत

Tue, 16 May 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ में हीट स्ट्रोक के चलते दो लोगों की मौत हो गई। पता चला है कि दोनों भरपेट पानी पीकर फुटपाथ पर आराम रहे थे। वहीं आंख लगी, जिसके बाद वह कभी नहीं उठे। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। 

एसएसआई कैंट धर्मेंद्र दूबे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली की कैंटोमेंट के बूचड़ी ग्राउंड के पास स्थित पौधशाला के करीब एक 40 वर्षीय व्यक्तिशव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास पूछताछ की। पौधशाला में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि 40 वर्षीय युवक रविवार शाम करीब पांच बजे पानी की तलाश करता हुआ आया। पौधशाला से उसने भरपेट पानी पीया। 

इसके बाद कुछ दूरी तक गया और दोबारा पानी पीने के लिए फिर वापस आया। भीषण गर्मी में पानी पीने के बाद उसे थकान सी लगी। लोगों ने बताया कि वह वहीं पास में ही फुटपाथ पर सिर के नीचे कपड़े और चप्पल रखकर सो गया। 

सुबह जब उसे जगाने की कोशिश की गई तो वह नहीं उठा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआई ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एक और व्यक्त‌ि भी ऐसे ही गई जान

डेमो प‌िक
वहीं दूसरी तरफ कैंटोनमेंट क्षेत्र के ही भानु चौराहे पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। 

एसएसआई ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि चौराहे केफुटपाथ पर एक व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि शाम करीब सात बजे व्यक्ति आसपास के इलाके में पानी की तलाश कर रहा था। उसे प्यास लगी थी। 

पानी मिलते ही उसने पानी पीया फिर वहीं पर बैठ गया। कुछ देर तक वह इधर-उधर देखता रहा। फिर वहीं सो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसे जगाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं उठा। 

स्थानीय लोगों के अनुसार वह आसपास ही भीख मांगकर अपना भरण पोषण करता था। लोगों ने बताया कि वह बीमार भी था। तापमान अधिक होने के कारण गर्मी से ही उसकी मौत हो गई। एसएसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने केबाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें