फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पेड़ से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

Tue, 21 Mar 2017 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना रोड पर सोमवार रात करीब 12.30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक जीतेंद्र गौतम (25) और उसका दोस्त राहुल गौतम (23) बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बता दें क‌ि ये दोनों युवक अटरिया थाना सीतापुर के शीतलपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों लखनऊ के गोमतीनगर में फर्नीचर का काम करते थे। देर रात दुकान से घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक जीतेंद्र की शादी एक साल पहले हुई थी। हादसे का शिकार हुई बाइक उसे शादी में मिली थी। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें