फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निवेश के नाम पर दो लोगों से ठगे 25.37 लाख

Wed, 13 Aug 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके के तिवारीगंज निवासी सुरेश कुमार ने इको शक्ति फार्मर निधि लि. कंपनी के तीन निदेशकों पर निवेश के नाम पर उनसे व साथी से 25.37 लाख ठगने का आरोप लगाया है। निदेशकों पर सुरेश की चेन लूटने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर बीबीडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर में सुरेश ने बताया कि जनवरी 2016 में उन्हें कंपनी के बारे में पता चला था। उन्होंने व उनके साथी कौशांबी के उरहिन खुर्द निवासी राजेश कुमार सिंह ने कंपनी के निदेशक पिंकी राय, उसके पति मानस और एजाज अहमद से संपर्क किया था। तीनों ने उन्हें कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने और डेली डिपॉजिट व फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश का झांसा दिया था। सुरेश व राजेश ने फ्रेंचाइजी खोल ली। दोनों ने 2019 में खुद भी और अन्य लोगों से दोनों योजनाओं में 25.37 लाख रुपये निवेश करा दिए। मगर आरोपी निदेशकों ने लोगों को न तो मूल रकम लौटाई और न मुनाफा दिया। लोग सुरेश व राजेश पर दबाव बनाने लगे। दोनों ने किसी तरह से उनकी रकम लौटाई। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों से 25.37 लाख मांगे तो तीनों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है। तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें