फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के गृह क्षेत्र में अपर आयुक्त के पदों पर दो पीसीएस अफसरों की तैनाती

Fri, 22 Jun 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में अपर आयुक्त के रिक्त दो पदों पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शासन में विशेष सचिव खाद्य रसद शीतला प्रसाद-द्वितीय और अपर आयुक्त अलीगढ़ रामकेश सिंह को अपर आयुक्त गोरखपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इस संबंध में शासन से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इसके पहले बृहस्पतिवार शाम को 122 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए थे लेकिन उनकी लिस्ट नहीं जारी की गई थी। जिस पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जिलों में चलाए गए ग्राम स्वराज अभियान के दौरान सत्ताधारी दल के तमाम जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने फील्ड के कई अफसरों पर ठीक से काम न करने का आरोप लगाया था। कई जिलों के नेताओं ने तो अफसरों को हटवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर सिफारिश की थी। जिसके आधार पर इन पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें