फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला समेत दो की मौत, अब तक 20 लोगों की जा चुकी है जान, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 01 Nov 2019 11:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के डेंगू ने फैजुल्लागंज में महिला और आलमबाग में युवक की जान ले ली। इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ की टीम ने डेंगू से प्रभावित इलाकों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। अब तक डेंगू-बुखार से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग महज तीन की ही डेंगू से मौत होने की पुष्टि कर रहा है।

विज्ञापन


फैजुल्लागंज के श्रीनगर कॉलोनी निवासी दुर्गावती (50) को हफ्ते भर पहले तेज बुखार आया था। तीमारदारों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डेंगू की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज की प्लेटलेट्स 20 हजार बची थी। शरीर पर लाल चकत्ते पड़ गए थे। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मरीज को वेंटिलेटर स्पोर्ट पर भी डाला।

हालांकि, बृहस्पतिवार को दुर्गावती की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि श्रीनगर कॉलोनी में 20 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में है। गुहार लगाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम नहीं सुन रहा। उधर, आलमबाग के पूरननगर निवासी सिद्धार्थ शंकर पांडेय (28) की 26 अक्तूबर को डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन


भाई शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि सिद्धार्थ को कई दिनों से बुखार आ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को मरीज की मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन

मिले 37 नए मरीज

लखनऊ में बृहस्पतिवार को डेंगू के 37 नए मामले सामने आए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक, खदरा, ठाकुरगंज, राजाजीपुरम, सेक्टर-क्यू अलीगंज, इंदिरानगर, वंदना विहार, पंडित पुरवा, मायावती कॉलोनी, विभूति खंड, कृष्णापल्ली, एलडीए कॉलोनी, मड़ियाव, मलिहाबाद, विकासनगर, सहादतगंज, ऐशबाग, डालीगंज, बालागंज, महानगर, मार्टिन पुरवा, विभव खंड, निराला नगर, त्रिवेणी नगर, तकरोही, बंगला बाजार, आलमबाग में नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक डेंगू मरीजों की तादाद करीब 850 पार कर चुकी हैं, जो बीते साल से अधिक है।

फैजुल्लागंज में कई बुखार की चपेट में
फैजुल्लागंज की कृष्णलोक कॉलोनी में विवेक, मनीष गुप्ता, रंजीत, सविता, मोहित समेत 20 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। परिवारीजनों के मुताबिक सभी मरीजों का इलाज उनके घर पर हो रहा है। वहीं, इलाके में डेंगू से हो रही मौतों को देखते हुए लोगों में दहशत है। बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इलाके में बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें