फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Mon, 16 Mar 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराते घायल।
विज्ञापन
नगराम। समेसी के मेला गांव में बच्चों के खेलने के विवाद में परिवार के ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने युवक पर सरिया और लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

मेला गांव निवासी इश्तियाक व इंतजार हुसैन के घर आपस में मिले हुए हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर इश्तियाक का पोता रिमोट वाली कार चला रहा था। इंतजार हुसैन के घर के बच्चे भी कार चलाने की जिद करने लगे। इस पर इंतजार हुसैन के घर की महिला व अन्य लोग इश्तियाक के बच्चों को वहां से भगाने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इंतजार हुसैन की बेटी सादिया व नाजिया बानो, पत्नी रोशन आरा, बेटे अकबाल व अशफाक ने लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे जावेद हुसैन, भाई परवेज व मां रोशन जहां घायल हो गए। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल में इलाज कराते घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें