रिटायर्ड आईएएस अफसर राज नारायण सिंह व एन के एस चौहान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नया ओएसडी नियुक्त किया गया है।
ये दोनों ही अफसर प्रमोटी आईएएस हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी को शिकायतें मिल रही थीं कि जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का निस्तारण सही समय पर नहीं हो पा रहा है। वहीं, विधायक-सांसदों का भी कहना था कि उनके पत्रों पर जवाब मिलने में दिक्कत आ रही है और मुद्दों पर क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी समय से नहीं मिल पा रही है।
ऐसे में मुख्यमंत्री ने दो और ओएसडी की नियुक्ति की है। अब मुख्यमंत्री के ओएसडी की कुल संख्या आठ हो गई है।