फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: साथी के साथ टहलने निकले दो बुजुर्गों को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा में दोनों की मौत

Sat, 21 Oct 2023 04:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज लखनऊ

सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में टहलने के लिए निकले दो बुजुर्गों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगागंज-नगराम रोड पर पकरा रसूलपुर गांव के पास स्थित डेयरी के पास सड़क के किनारे खड़े दो बुजुर्ग दोस्तों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायलावस्था में दोनों बुजुर्गों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान शनिवार को दोनों की उनकी मौत हो गई। बाइक चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शंकर के बेटे सियाराम ने पुलिस को बताया कि गोसाईगंज के आदमपुर नौबस्ता के मजरा पकरा रसूलपुर गांव निवासी शंकर रावत (75) शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे अपने पड़ोसी व मित्र मेवालाल रावत (70) के साथ टहलने निकले थे।

गांव के बाहर गंगागंज-नगराम रोड पर स्थित डेयरी के पास सड़क के किनारे खड़े होकर दोनों आपस में बात कर रहे थे तभी नगराम की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और आननफानन दोनों को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें