एक पीसीएस अधिकारी का कमरा अधीक्षण अभियंता को दिए जाने से प्राधिकरण में पीसीएस और अभियंता संवर्ग के बीच तनातनी की स्थिति बन गई है।
इस संबंध में पीसीएस अधिकारियों ने उपाध्यक्ष के समक्ष पक्ष रखा। मगर बाद में अधिकारी को उपाध्यक्ष ने शांत करा दिया और उनको लालबाग ऑफिस के कक्ष में बैठने की हिदायत दे दी।
जबकि अधीक्षण अभियंता के कक्ष का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। प्राधिकरण में ओएसडी पद पर तैनात वीरेंद्र पांडेय एलडीए के दूसरे फ्लोर पर बैठते थे।
मगर पिछले दिनों उनको कमरा छोड़ने का आदेश कर दिया गया। उनकी जगह कमरा नवागत अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह को दे दिया गया। उनके इस कक्ष में निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया।
इस संबंध में एक अन्य पीसीएस अधिकारी बृजराज सिंह और वीरेंद्र पांडेय ने अपनी बात उपाध्यक्ष के समक्ष रखी।
मगर बात बनी नहीं। उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी का कहना है कि वीरेंद्र पांडेय के लिए कमरा लालबाग ऑफिस में है। वे अब वहीं बैठेंगे।