फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों को भूखा रखने में दो अधिकारी सस्पेंड

Sat, 14 Jun 2014 02:41 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के पशुधन मंत्री ने चकगंजरिया में साहीवाल गायों को भूखा रखने के आरोप में वहां के संयुक्त निदेशक डीफ्रोजेन सीमेन स्टेशन (डीएफएस) डॉ. रामपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अधीक्षक राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र चकगंजरिया डॉ. भवानी बख्श सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

दोनों ही अधिकारियों पर पशुधन प्रक्षेत्र की गायों के रखरखाव में शिथिलता बरतने व उन्हें पर्याप्त मात्रा में भूसा व हरा चारा न देने का आरोप है।

दोनों ही अधिकारी निदेशक पशुपालन के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।

प्रमुख सचिव पशुधन योगेश कुमार ने बताया कि डॉ. रामपाल सिंह के विरुद्ध पशुधन प्रक्षेत्र में साहीवाल गायों को मानक से कम मात्रा में भूसा व हरा चारा देने।

वर्ष 2013-14 में भूसा खरीद के लिए निकाले गए टेंडर को अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर निरस्त करने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि इसी वजह से प्रक्षेत्र में भूसे की कमी हुई।

वह पर्यवेक्षणीय जिम्मेदारी का भी ठीक से निर्वहन नहीं कर सके। इसी तरह डॉ. भवानी बख्श सिंह केविरुद्ध गायों को चारा व दाना पर्याप्त रूप से उपलब्ध न कराने।
विज्ञापन


गायों को गौसदन भेजने की स्वीकृति दिए जाने के बावजूद न भेजने के लिए निलंबन की कार्रवाई की गई है। गायों के रखरखाव व प्रक्षेत्र के प्रबंधकीय व्यवस्था में भी वह असफल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें