फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के ब्लॉक कार्यालय में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे अफसर, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

Wed, 14 Oct 2020 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
शराब पार्टी करते अफसर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी के ब्लॉक कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीडीओ ने एडीओ आईएसबी व एक वीडीओ को निलंबित कर दिया है। सीडीओ ने डीडीओ को जांच की जिम्मेदारी देते हुए तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वायरल वीडियो में पांच लोग कार्यालय में बैठ कर शराब पीते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में अमेठी ब्लॉक कार्यालय में शराब पार्टी का आयोजन चलता दिख रहा है।

वायरल वीडियो में जिन लोगों के चेहरे दिख रहे हैं उनमें सहायक विकास अधिकारी सहकारिता धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह, अकाउंटेंट अशोक कुमार सिंह शामिल हैं।

वीडियो में दिख रहे पांच लोगों में एक ब्लॉक कर्मचारी और एक बाहरी व्यक्ति है। बुधवार सुबह शराब पार्टी का वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वीडियो को देखने व प्रथमदृष्टया एडीओ सहकारिता व वीडीओ की पहचान होने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने दोनों को निलंबित करते हुए पीडी व प्रभारी डीडीओ आशुतोष दुबे को जांच की जिम्मेदारी दी है। सीडीओ ने डीडीओ से वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सुनिश्चित करते हुए तीन दिन के अंदर विस्तृत ब्यौरा तलब किया है।

विज्ञापन

निलंबन के अलावा होगी विभागीय कार्रवाई

सीडीओ ने कहा कि कर्मचारियों का यह आचरण कर्मचारी नियमावली के उल्लंघन के अलावा प्रत्येक दृष्टि से गलत है। वीडियो में दिख रहे लोगों में जो भी कर्मचारी होंगे उन्हें निलंबित करने के अलावा सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें