मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने
तथा पेड़ों के अवैध कटान पर कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने गोरखपुर मंडल के आनंद नगर
के उप प्रभागीय वनाधिकारी मु. उमर खां तथा फरेंदा के वन क्षेत्राधिकारी
राम जियावन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
कहा कि राज्य सरकार अवैध कटान को लेकर बेहद गंभीर है और इस मामले में जो भी
अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी
प्रवक्ता ने बताया कि फरेंदा रेंज में बरहाड़ बीट के अंतर्गत 290 वृक्षों
के अवैध कटान की शिकायत मिली थी।
प्रमुख वन संरक्षक द्वारा दूसरे प्रभाग
प्रभागीय वन अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं रेंज अधिकारी की संयुक्त
टीम गठित कर जांच कराने पर साखू, सागौन, जामुन, अर्जुन, कुकाठ के 290
वृक्षों का कटान पाया गया। जिसके कारण 28,04,416 रुपये की क्षति हुई।