घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर के एक गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
घटना सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना अंतर्गत पूरे दिन तिवारी पुरवा गांव की है।
रविवार रात एक पक्ष के लोगों ने रात में सो रहे महिला व पुरूष पर लाठी, डंडे और फरसे से हमला कर दिया और उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में कई लोग घायल हो गए।
हमले में 50 वर्षीय शिक्षक विद्या तिवारी पुत्र राम मिलन तिवारी एवं 36 वर्षीय उषा देवी पत्नी अंबिका तिवारी की जिला अस्पताल मे मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गांव में स्थित एक बाग को लेकर विवाद चला रहा था जिसमें पिछले वर्ष कोर्ट ने स्टे ऑर्डर दे दिया था। जिसे लेकर दो पक्षों में विवाद बना हुआ था।