पीएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू आलोक गर्ग और महेश गुप्ता समेत अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी एपी मिश्रा, वित्त निदेशक सुधांशु द्विवेदी, ट्रस्ट के सचिव पीके गुप्ता, पीके गुप्ता का बेटा अभिनव गुप्ता व उसका साथी आशीष चौधरी व 9 अन्य लोग पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें तीन अलग अलग कंपनी के सीए भी शामिल हैं।
इस मामले में ईओडब्ल्यू यूपीपीसीएल के तत्कालीन चेयरमैन व प्रमुख सचिव उर्जा संजय अग्रवाल और हाल में हटाए गए उर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार से भी पूछताछ कर चुकी है।