फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलमबाग से प्रयागराज के लिए दो और इलेक्ट्रिक बसें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग से प्रयागराज के लिए रायबरेली के रास्ते दो और इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। इसके साथ ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन


माघ मेले को देखते हुए परिवहन निगम प्रयागराज के लिए लखनऊ से इलेक्ट्रिक बसें बढ़ा रहा है। लखनऊ से रायबरेली के रास्ते प्रयागराज तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई बसें न केवल सफर को आसान बनाएंगी, बल्कि समय भी बचाएंगी।

तीन जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम पूरे प्रदेश से 3800 बसें चलाएगा। मुख्य स्नानों पर 200 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। रिजर्व में भी बसें रखी जाएंगी। परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाएगा। शटल बसों के रूप में इन्हें ही चलाया जाएगा। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी स्नान पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें