लखनऊ। गोकशी के मामले में दुबग्गा पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इनके भागे चल रहे दो साथियों की तलाश में जुटी है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार देर रात मुठभेड़ में पकड़ा था। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी थी।
इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हरदोई के कासिमपुर झबनिया खेेड़ा निवासी इश्तियाक और रहीमाबाद के बगवारा का रहने वाला रियासत है। 12 सितंबर को दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव में कुछ लोगों ने गोकशी की थी। मामले में महिपतमऊ निवासी नन्हके ने दुबग्गा थाने में केस दर्ज कराया था जांच में इश्तियाक, सुफियान, वसीम, रियासत और मोहम्मद का नाम सामने आया था। सोमवार रात करीब 11 बजे वसीम को गिरफ्तार किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुफियान और मोहम्मद की तलाश में दबिश दी जा रही है।