फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एटीएम कार्ड बदलकर सेवानिवृत्त फौजी की दो माह की पेंशन निकाली

Sun, 01 Feb 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तेलीबाग में बेटे के इलाज के लिए एटीएम से पैसे निकालने गए सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से टप्पेबाजों ने धोखाधड़ी कर ली। मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से दो माह की पेंशन निकाल ली।
विज्ञापन

तेलीबाग सेक्टर-5 निवासी 70 वर्षीय इकरामुल हक के अनुसा, शनिवार दोपहर सवा एक बजे वह बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पहुंचे थे। कार्ड डालने और पिन डालने के बावजूद रुपये नहीं निकले तो बूथ में पहले से मौजूद दो युवकों ने मदद करने की बात कही। आरोप है कि युवकों ने उनका कार्ड लेकर पिन पूछा और मशीन में डाल दिया। कुछ देर बाद उन्होंने दूसरा कार्ड लौटाते हुए कहा कि मशीन से पैसे नहीं निकल रहे हैं। एटीएम से निकलने के बाद थोड़ी देर में इकरामुल हक के मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मेसेज आने लगे। शातिर उनके खाते से लगभग दो माह की पेंशन 50 हजार रुपये निकाल ले गए। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और बैंक से एटीएम का फुटेज भी मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें