फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 23 फीसदी था दो महीने की बच्ची का ऑक्सीजन स्तर, डॉक्टरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित निजी चिकित्सा संस्थान के डॉक्टरों ने दो महीने की बच्ची को नया जीवन दिया है। गंभीर हृदय रोग से जूझ रही बच्ची का ऑक्सीजन स्तर सिर्फ 23 रह गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने दो स्टेंट लगाकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


संस्थान के चांसलर प्रो. सय्यद वसीम अख्तर ने बताया कि बच्ची को जन्म के बाद से नीले पड़ जाने, दूध न पीने की समस्या थी। चिकित्सकीय जांच में बच्ची को पल्मोनरी एट्रेसिया विद टेट्रालॉजी ऑफ फैलोट पाया गया। यह गंभीर जन्मजात हृदय रोग है। स्टेंट डालने के बाद बच्ची का ऑक्सीजन स्तर 93 हो गया। बच्ची की हालत स्थिर होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें