अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही यूपी के सियासी महौल में घमासान शुरू हो गया। आज सुबह सपा के दो एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह के बाद बसपा के जयवीर सिंह ने भी सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सपा के मधुकर जेटली के इस्तीफे की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
ये भी संभावना व्यक्त की जा रही है आज दोपहर तक ये सभी एमएलसी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। विधान परिषद के सभापति को इस्तीफा सौंपने के बाद बुक्कल नवाब ने प्रेस से बात करते हुए भाजपा से जुड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
ये भी पढ़ें- योगी ने अहसास कराया हम जाति में बैकवर्ड, भाजपा ने एमएलसी-एमएलए को दिया लालच
प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ सबका विकास नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसके साथ जाने में कोई बुराई नहीं है। बुक्कल नवाब ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि पिछले एक साल से काफी घुटन महसूस कर रहा था। समाजवादी पार्टी सिर्फ समाजवादी अखाड़ा बन कर रह जाएगी। सूत्रों के मुताबिक मधुकर जेटली भी सभापति को इस्तीफा सौंप सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मुकाबला करो, बीजेपी सरकार के मुंह में खून लग चुका है: मायावती
आपको बता दें कि बुक्कल नवाब का नाम गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में भी आया है। बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह का कार्यकाल 6 जुलाई 2022 तक था। मधुकर जेटली का कार्यकाल 28 अप्रैल 2022 तक है। ये तीनों एमएलसी मुलायम सिंह के करीबी बताए जाते हैं और अखिलेश से खुश नहीं थे। बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें- पार्टी छोड़ते ही बुक्कल ने उगला जहर, बोले-समाजवादी ‘पार्टी’ नहीं ‘अखाड़ा’