फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल पर भाजपा में विचार नहीं, अमित शाह की PC की 10 खास बातें

Mon, 31 Jul 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
amit shah - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 29 से 31 जुलाई तक तीन दिन के ल‌िए लखनऊ में हैं। वह देश के अलग-अलग राज्यों मे 92 दिन के प्रवास पर निकले  हैं। शाह के इस दौरे को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ‌मिली एकतरफा जीत का माहौल बरकरार रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


-आज शाम अम‌ित शाह दिल्ली के लिए निकलेंगे। इससे पहले उन्होंने सोमवार सुबह प्रेसकॉन्फ्रेंस करके भाजपा सरकार की उपलब्ध‌ियां गिनवाईं, पिछली सरकारों को निशाने पर लिया साथ ही पत्रकारों के सवालों का भी इत्म‌िनान से जवाब दिया।

-शाह ने कहा, केंद्र सरकार के 3 साल पूरे हो गए और यूपी में योगी सरकार ने भी 4 महीने पूरे कर लिए लेकिन विपक्षी अब तक एक भी आरोप नहीं लगा सके हैं। 

-वहीं पिछली सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा क‌ि पिछली सरकार में हर रोज एक घोटाला सामने आता था।

-अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर टिप्पणी की और कहा,  पिछली सरकार में हर मंत्री खुद को प्रधानमंत्री समझता था लेकिन प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री नहीं समझता था। 
विज्ञापन


-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। विपक्ष ने सरकार के जिन फैसलों की आलोचना की, शाह उनके फायदे बताते नजर आए। नोटबंदी, सर्ज‌िकल स्ट्राइक, जीएसटी से लेकर वन रैंक वन पेंशन तक सभी कामों के फायदे बताए।

-अमित शाह इस दौरान अखिलेश सरकार की आलोचना करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा क‌ि हम अख‌िलेश जैसा नहीं, ऐसा एक्सप्रेसवे देना चाहते हैं जिस पर लोग चल सकें। उन्होंने कहा क‌ि घोषणा करके काम नहीं दिखाना चाहते बल्क‌ि काम करना चाहते हैं। आप भी जानते हैं क‌ि मेट्रो और एक्सप्रेस वे जैसे काम तीन महीने में पूरे नहीं हो सकते।

-अम‌ित शाह ने एक बार फ‌िर अख‌िलेश सरकार पर केंद्र सरकार से म‌िलकर न चलने का आरोप लगाया और कहा, केंद्र सरकार पहले भी राज्य सरकार के साथ थी लेक‌िन प‌िछली सपा सरकार ने योजनाओं को यहां लागू नहीं होने द‌िया।

-शिवपाल के भाजपा में शामिल होने कयासों पर अमित शाह बोले। उन्होंने बताया कि शिवपाल की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है न ही उन्हें भाजपा में शामिल करने पर कोई विचार चल रहा है।

-बिहार की राजनी‌त‌ि में मची उथल-पुथल और भाजपा में दल तोड़ने के आरोपों पर अमित शाह ने जवाब दिया, हमने कोई दल नहीं तोड़ा। नीतीश भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे इसल‌िए उन्होंने इस्तीफा दिया।

-अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही सपा से 2 और बसपा 1 से एक एमएलसी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस बारे में जब शाह से पूछा गया कि इस्तीफा देर जिन लोगों ने त्याग किया है क्या उन्हें कोई रिटर्न गिफ्ट मिलेगा? इस पर शाह ने जवाब दिया, आगे चलकर उन लोगों को पता चल जाएगा कि भाजपा में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें