फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: छात्रा के अपहरण की आशंका में ग्रामीणों ने दो युवकों को पीटा

Thu, 29 Aug 2019 11:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केदारनगर के थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के चकुआपार गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने छात्रा के अपहरण करने के प्रयास की आशंका में दो युवकों की पिटाई कर दी। क्षेत्र में बच्चा चोर पकड़े जाने की अफवाह इतनी तेज फैली कि थोड़ी ही देर में चकुआपार से लेकर इब्राहिमपुर थाने में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम टांडा व सीओ टांडा ने भी पुलिस बल के साथ गांव का दौरा किया। बाद में पता चला कि दोनों युवक बाइक सीखते समय छात्रा के ठीक बगल में गिर पड़े थे। इससे उधर से गुजर रही छात्रा घबराकर रोने लगी।

गुरुवार को इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के चकुआपार गांव निवासी इंद्रजीत की पुत्री सृष्टि (10) स्कूल जा रही थी। बताया जाता है कि वह ऐनवा के एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। गांव के बाहर पहुंचते ही सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखे। बच्ची के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर पड़े। इससे छात्रा घबरा गई और रोने लगी। इसी बीच गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


छात्रा को रोती देख उन्हें शक हुआ कि शायद दोनों युवक उसे लेकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर राहगीरों ने दोनों को पकड़कर गुहार लगा दी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए व युवकों की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एसओ संजय सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को अपने कब्जे में ले लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

अफवाह फैली और भीड़ जमा हो गई

पूछताछ में पता चला कि भोजपुर गांव निवासी युवक श्रवण बाइक चलाना सीख रहा था और पीछे बैठा युवक पवन टांडा कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव का है जो उसे बाइक चलाना सिखा रहा था। बाइक अनियंत्रित हो जाने से दोनों गिर पड़े।

हालांकि इस बीच क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि चकुआपार गांव में बच्चा चोरी करने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। इसके बाद चकुआपार से लेकर इब्राहिमपुर थाने तक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी मिलने पर एसडीएम टांडा एमपी सिंह व सीओ रामप्रवेश राय ने गांव पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। बाद में पता चला कि बच्चा चोरी करने जैसी कोई घटना नही थी। कुछ ग्रामीणों ने आशंका में दोनों युवकों को पकड़ लिया था। दोनों युवकों को इसके बाद परिवारीजनों को बुलाकर जाने दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें