फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : सिंचाई करने गए दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत, शव रेल ट्रैक पर मिले

Fri, 06 Sep 2019 05:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अजय शंकर शुक्ला व राजाराम पासी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी इन्हौना के गांव अंगुरी के निकट शुक्रवार की रात दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव रेल पटरी पर पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी इन्हौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंगुरी के बगल से ही लखनऊ वाराणसी रेलवे लाइन निकली हुई है। शुक्रवार की सुबह रेलवे पटरी पर दो युवकों के शव होने की सूचना पर गांव सहित आसपास के गांवों में कोहराम मच गया, जिनकी शिनाख्त गांव अंगुरी निवासी अजय शंकर शुक्ला पुत्र जगत नारायण शुक्ला उम्र 38 वर्ष व राजाराम पासी पुत्र दयाराम उम्र 42 वर्ष के रुप मे हुई है। 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि यह दोनों लोग अपने खेत में नहर से पानी लगाये हुये थे। मृतक अजय  शंकर शुक्ल अपने पीछे पत्नी सीमा पुत्र ऋषभ, मानस व पुत्री शिखा छोड़ गया है।

 वहीं दूसरे मृतक राजाराम अपने पीछे पत्नी कृष्णा पुत्री पूजा, सुमन, नन्दिनी व पुत्र शिवांशु को छोड़ गया है । हल्का लेखपाल निर्मल कुमार ने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। तिलोई के एसडीएम सुनील कुमार त्रिबेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें