फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास के पास से पुलिस ने युवकों को दबोचा, ये हरकतें कर रहे थे दोनों

Thu, 01 Feb 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास और आसपास के सरकारी भवनों की तस्वीर खींच रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। सूचना मिलते ही खुफिया विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। काफी देर की पड़ताल और अधिकारियों के निर्देश पर हिदायत देकर दोनों को रिहा किया गया। युवकों से माफीनामा भी लिखवाया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गौतमपल्ली विजय सेन सिंह ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के पास दो संदिग्ध युवक सरकारी भवनों की तस्वीर खींचते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो कहासुनी करने लगे।

हिरासत में लिए गए युवकों में गोमतीनगर विवेकखंड-4 पत्रकारपुरम निवासी आलोक कुमार शर्मा और सआदतगंज का फतुआबाद निवासी तुषार गुप्ता शामिल हैं। दोनों ने खुद को अमेरिकन टॉवर कारपोरेशन कंपनी का कर्मचारी बताया। दोनों युवकों को हिरासत में लिए जाते ही, खुफिया विंग के इंस्पेक्टर की टीम ने पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में कई सरकारी भवनों की तस्वीरें मिलीं

- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों युवकों के अधिकारियों से बात करने के बाद सारे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया कि उनकी कंपनी टॉवर की फ्रिक्वेंसी बढ़ाने का काम करती हैं। इसी के लिए सर्वे किया जा रहा था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों युवकों के पास मिले मोबाइल में प्रदेश के कई सरकारी भवनों की तस्वीरें मिलीं, जिसे देखने के बाद दोनों पर संदेह होने लगा। जब कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई तो पता चला कि सचिवालय में तैनात कई अधिकारियों से मिलकर योजना के बारे में जानकारी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें