रेलवे प्रशासन ने गर्मी में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जनता की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 01453 एवं 01454 पुणे-गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह साप्ताहिक ट्रेन पूरे सीजन में 11 फेरे लगाएगी और हफ्ते में दो दिन लखनऊ से होकर गुजरेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता संजय यादव के मुताबिक रेलवे मंडल ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने करने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर-01453 (पुणे-गोरखपुर) प्रत्येक रविवार 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10 एवं 17 जून को पुणे से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके बाद दौंड, अहमदनगर, दूसरे दिन कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ(उत्तर रेलवे) से 22.30 बजे, बाराबंकी से 23.17 बजे तीसरे दिन गोंडा से 00.50 बजे, बस्ती से 02.45 बजे, खलीलाबाद से 03.32 बजे छूटकर 04.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर-01454 गोरखपुर-पुणे प्रत्येक मंगलवार 10, 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई, 05, 12 एवं 19 जून को गोरखपुर से सुबह 7.25 बजे रवाना होगी। इसके बाद खलीलाबाद से 08.07 बजे, बस्ती से 08.35 बजे, गोंडा से 10.20 बजे, बाराबंकी से 11.48 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.10 बजे छूटकर कानपुर सेंट्रल, झांसी, बीना, भोपाल दूसरे दिन इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड स्टेशनों पर रुकते हुए पुणे 17.00 बजे पहुंचेगी। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।