फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट में हुए 2 लाख 31 हजार रजिस्ट्रेशन, देखें कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड

Tue, 26 Sep 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)- 2017 के लिए 2 लाख 31 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह पिछले वर्ष से एक हजार कम हैं। सोमवार को शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि थी। 18 अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य जानकारी कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगी। इस बार प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ निभा रहा है। बता दें, सात वर्ष भी आईआईएम लखनऊ को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन 140 शहरों में

डेमो - फोटो : डेमो
पूर्व में घोषित तिथि के अनुसार बुधवार 20 सितंबर को रजिस्ट्रेशन तिथि समाप्त हो रही थी। आईआईएम ने बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन फॉर्म अधूरे होने के कारण 25 सितंबर शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि बढ़ाई थी। इस बीच लगभग 20 हजार और आवेदन आए। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे तक कुल 2 लाख 31 हजार आवेदन आए। रजिस्ट्रेशन नौ अगस्त को शुरू हुआ था।

देश के 20 आईआईएम और 150 अन्य मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा 26 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 140 शहरों में होगा। अभ्यर्थियों को चार शहरों का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया है। इन विकल्पों में से प्राथमिकता व उपलब्धता के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए शहर अलॉट किए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें