फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए दो लाख नए आवेदन

विज्ञापन
एसआईआर के काम में लगे बीएलओ।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मतदाता सूची में शामिल होने के लिए दो लाख नए आवेदन फॉर्म जमा किए गए हैं। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत लखनऊ में 27 अक्तूबर 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच कुल 2,75,516 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा आवेदन नया मतदाता बनने और दूसरे नंबर पर संशोधन के हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक पोर्टल के संकलित आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक आवेदन फॉर्म-6 के लिए आए हैं, जिनकी संख्या 2,03,268 है। इसके अलावा विवरण संशोधन फॉर्म-8 के 68,367, नाम विलोपन (फॉर्म-7) के 3,570 तथा विदेशी मतदाता पंजीकरण (फॉर्म-6ए) के 311 आवेदन दर्ज किए गए हैं। आवेदन के माध्यमों की बात करें तो डिजिटल व्यवस्था सबसे आगे रही। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल से 1,57,609 और बीएलओ मोबाइल एप से 1,10,132 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि अन्य माध्यमों से 7,700 से अधिक आवेदन दर्ज किए गए।
लखनऊ पश्चिम में सबसे ज्यादा आवेदन
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में लखनऊ पश्चिम सबसे आगे रहा, जहां 58,825 आवेदन मिले। इसके बाद सरोजनीनगर (39,310), लखनऊ उत्तर (39,257) और बख्शी का तालाब (31,846) का स्थान रहा। वहीं, मलिहाबाद में 21,426, लखनऊ मध्य में 22,228, लखनऊ पूर्व में 28,839, कैंट में 18,837 और मोहनलालगंज में 14,948 आवेदन प्राप्त हुए।

एसआईआर के काम में लगे बीएलओ।

एसआईआर के काम में लगे बीएलओ।

एसआईआर के काम में लगे बीएलओ।

एसआईआर के काम में लगे बीएलओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें