फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत निकले वृद्धावस्था पेंशन के दो लाख लाभार्थी, 11 हजार लाभार्थी भी मिले अपात्र

Mon, 07 Sep 2020 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन में वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले दो लाख लाभार्थी मृत पाए गए हैं। इसके अलावा 11 हजार पेंशनर अपात्र मिले हैं। अब विभाग ने मृतकों और अपात्रों के स्थान पर उतने ही नए लाभार्थियों का चयन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 साल या उससे अधिक उम्र की वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को 500 रुपये प्रति माह पेंशन देता है। वर्तमान में योजना के तहत सभी जिलों में 49.87 लाख लाभार्थी हैं। हाल ही में कराए गए सत्यापन के आंकड़े समाज कल्याण निदेशालय को मिल चुके हैं, जिनका विश्लेषण कराया जा रहा है।

विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, 49.87 लाख लाभार्थियों में से दो लाख लाभार्थी मृत पाए गए हैं। 11 हजार लाभार्थी ऐसे भी मिले, जिन्हें नियमानुसार इस योजना में शामिल नहीं किया जा सकता था। इस तरह से समाज कल्याण विभाग ने 2 लाख 11 हजार नाम लाभार्थी सूची से हटाने का निर्णय किया है। इनके स्थान पर नए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


मृतकों के खाते में राशि किसी अन्य ने निकाली है या नहीं, इस सवाल पर संबंधित अधिकारियों का कहना है कि योजना में शामिल बहुत ही कम लाभार्थियों के पास एटीएम कार्ड हैं। नतीजतन खाते से रकम निकालने के लिए उन्हें स्वयं ही बैंक जाना होता है। इसलिए इसकी गुंजाइश काफी कम है कि किसी मृतक के खाते से राशि निकाली गई हो। जिनके नाम एटीएम कार्ड जारी हुआ होगा, वहां ऐसा होने की आशंका है, जिसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें