फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी : महामारी के बीच इंटरव्यू के लिए एसओपी जारी

Mon, 07 Sep 2020 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कोविड-19 के दौरान 15 सितंबर से प्रस्तावित इंटरव्यू के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दी है। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों को इसका कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन


एसओपी के मुताबिक, अभ्यर्थियों को फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। अपने साथ पानी की बोतल व सैनिटाइजर लाना होगा। परिसर में पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन व थूकना मना है। निर्देशों के उल्लंघन अथवा अनुशासनहीनता की स्थिति में अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना जरूरी है। इस एप के अनुसार अभ्यर्थी की रिस्क प्रोफाइल की जांच कर उसका मोबाइल जमा करा लिया जाएगा। यहां इन्फ्रारेड थर्मामीटर से तापमान, पल्स ऑक्सीमीटर से आक्सीजन के स्तर की जांच की जाएंगी।
विज्ञापन


यदि अभ्यर्थी प्रथमदृष्टया अस्वस्थ पाया गया तो उसे साक्षात्कार में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की वैकल्पिक तिथि लिखित रूप से सूचित की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को आयोग परिसर में आने और इंटरव्यू बोर्ड तक पहुंचने की जानकारी दी गई है। चेयरमैन ने कहा कि एसओपी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी निर्देशों का पालन करते हुए इंटरव्यू में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें