फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी के टिकैतनगर की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत, तीन गंभीर

Thu, 13 Nov 2025 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के टिकैतनगर में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के बाद फैक्टरी से उठे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद फैक्टरी से उठे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फैक्टरी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अंदर कुछ ऐसी गतिविधि चल रही थी जिससे विस्फोट हुआ। फिलहाल मलबा हटाने और अंदर फंसे लोगों की तलाश का कार्य जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर है उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एक बार विस्फोट हुआ तो उसके बाद पटाखे दगते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें