पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद फैक्टरी से उठे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फैक्टरी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अंदर कुछ ऐसी गतिविधि चल रही थी जिससे विस्फोट हुआ। फिलहाल मलबा हटाने और अंदर फंसे लोगों की तलाश का कार्य जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर है उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एक बार विस्फोट हुआ तो उसके बाद पटाखे दगते रहे।