फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला: संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर, संतोष मिश्रा को कानपुर की जिम्मेदारी

Tue, 03 Nov 2026 11:34 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा का तबादला किया गया है। संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर और संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


संकल्प शर्मा को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, संतोष कुमार मिश्रा को पीटीएस जालौन में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद से हटाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। संकल्प शर्मा अब गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि संतोष कुमार मिश्रा कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में नई भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें