खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात रात करीब 12 बजे एसडीएम सदर के नेतृत्व में राजस्व टीम ने अमलिया कला गांव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डामर सड़क के दक्षिण तरफ स्थित एक गाटे में बड़े पैमाने पर खनन पाया गया। खनन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसडीएम की कार्यशैली से लेखपाल खफा, की हटाने की मांग
सदर तहसील के इमिलियाकला में अवैध खनन रोकने के मामले में नायब तहसीलदार व दो लेखपालों के ऊपर हुए हमले से संघ के सदस्य एसडीएम से खफा हो गए हैं। तहसील सभागार में मंगलवार को बैठक करते लेखपाल संघ ने घटना की निंदा की और उपजिलाधिकारी सदर के कार्यशैली पर विरोध जताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चार नवंबर तक एसडीएम सदर को नहीं हटाए जाने पर लेखपाल संघ पांच नवंबर से कार्य बहिष्कार करेगा। बैठक में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री सर्वेंद्र पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।