जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार रात एक पिकअप आम लोड कर जगदीशपुर से लखनऊ की तरफ जा रही थी। कमरौली थाने के सामने पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
ट्रक की टक्कर से पिकअप खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में बाराबंकी जिले के थाना रामसनेहीघाट के खेवरायपुर निवासी महेंद्र और टिकैतनगर क्षेत्र के अरसंडा निवासी मनीष मौर्य घायल हो गए। दोनों को नजदीक के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
मशीन की चपेट में आया किशोर
अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक के ग्राम नेवादा कनू निवासी राजाराम वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र संजय मंगलवार को केल्लहिया बाजार स्थित एक कारखाने पर सरसों की पेराई कराने गया था। सरसों की पेराई करते समय संजय खली साफ कर रहा था।
इसी बीच उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। घटना में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। (संवाद)