फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन घोटाले में सीबीआई की छापेमारी के बाद दो अफसरों को प्रतीक्षा सूची में डाला गया

Wed, 02 Oct 2019 06:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार ने आईएएस अफसर अजय कुमार सिंह व पवन कुमार को उनके पदों से हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है।

विज्ञापन


अजय कुमार सिंह अभी तक खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव के पद पर थे जबकि पवन कुमार आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव का पदभार संभाल रहे थे।

बता दें कि मंगलवार को अवैध खनन पट्टों की जांच के लिए सीबीआई ने इन दो अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई सहारनपुर के डीएम रह चुके दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों समेत 12 लोगों के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज करने के बाद की गई थी।
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर में नामजद 1998 बैच के आईएएस अफसर अजय कुमार सिंह 28 मार्च, 2012 से 12 फरवरी, 2014 तक, जबकि 2008 बैच के आईएएस अफसर पवन कुमार 20 जुलाई, 2015 से 6 अगस्त, 2016 तक सहारनपुर के डीएम रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें