फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए साल पर जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने आए दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नए साल पर जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने आए दो पक्षों में गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सीतापुर निवासी सगी बहनें मामा-मामी के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने आई थीं। युवतियों के पिता का आरोप है कि शाम को करीब छह बजे वहां पर मौजूद पांच लोगों ने बेटियों पर अश्लील फब्तियां कीं। विरोध करने पर लात-घूसों से हमला कर दिया। यही नहीं, पथराव कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। इससे कार के पीछे का शीशा टूट गया और कांच बेटी के आंख में जा लगा। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। दोनों वाहनों में महिलाएं थीं। कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें