प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दो घाट जल्द ही वाई-फाई जोन बनेंगे। बीएसनएल को वाराणसी के दशाश्वमेध और शीतला घाटों को वाई-फाई जोन बनाने की जिम्मेदारी मिली है।
अधिकारियों के मुताबिक करीब दो महीने पहले पीएमओ के निर्देश के मुताबिक बीएसएनएल ने ये प्रोजेक्ट हाथ में लिया था और तबसे इस प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस केंद्र की तरफ से जांची जा रही है।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक अधिकारियों ने बताया है कि दोनों घाटों पर जरूरी डिवाइस लगा दी गई हैं।
इन दोनों घटों पर टूरिस्ट लगातार आते रहते हैं और जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बीएसनल इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा कर रहा है और डिवाइसेस का ट्रायल भी हो चुका है।