फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: गुड़िया पीटते समय तालाब में डूबे दो सगे भाई, मौत, खुशी के पर्व पर गांव में हुआ मातम

Fri, 09 Aug 2024 03:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, कादीपुर (सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर जटौली गांव में दो बच्चे तालाब में डूब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के जटौली बनके गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में गुड़िया पीटते समय दो सगे भाई डूब गए। गांव वालों ने कुछ ही देर में उन्हें बाहर निकाल लिया और सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पर्व के दिन दो भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया है।

विज्ञापन


कादीपुर के जटौली बनके निवासी सोहन यादव के पुत्र आंशिक (12) और अंश (8) शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गुड़िया पीटने घर से कुछ दूर हरदौना तालाब गए थे। गांव की महिलाएं कपड़े की बनी गुड़िया तालाब में फेंक रहीं थीं और वहां मौजूद बच्चे डंडे से गुड़िया पीट रहे थे।

इसी बीच आंशिक और अंश तालाब में गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण मदद के लिए पहुंच गए। आननफानन दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन गांव वालों ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत से पर्व की खुशियों पर ग्रहण लग गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें