लक्जमबर्ग में नौकरी के नाम दो दोस्तों से एक लाख ऐंठे
लखनऊ। लक्जमबर्ग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने अलीगंज के सेक्टर-एच निवासी अविनाश चंद्र व उसके साथी सौरभ से एक लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने केस दर्ज कराया है।
अविनाश के मुताबिक कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट देखी थी। इसमें लक्जमबर्ग में नौकरी करने का ऑफर था। उन्होंने यह बात दोस्त सौरभ सिंह को बताई। दोनों ने पोस्ट करने वाले मोमिता सिन्हा और ध्रुव शर्मा से संपर्क किया। दोनों ने बताया कि लक्जमबर्ग में प्रतिमाह भारतीय करेंसी में 4.5 लाख रुपये वेतन मिलेगा। जालसाजों ने वीजा, टिकट और अन्य मदों में दोनों से 50-50 हजार रुपये ऐंठकर व्हाट्सएप पर वर्क परमिट भेजा। पीड़ितों ने जब एंबेसी से वर्क परमिट चेक कराया तो फर्जी निकला।