फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो दोस्तों ने की थी श्रमिक की हत्या

विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार। 
विज्ञापन
माल। बीघापुर निवासी श्रमिक बलऊ रावत उर्फ नन्हके (58) की हत्या महज 2500 रुपये के लेनदेन के विवाद और बेइज्जती का बदला लेने के लिए की गई थी। बीते शनिवार रात गोपरामऊ स्थित बाग में ईंट से सिर कूंचकर की गई हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपी बीघापुर निवासी चंद्रपाल और रवींद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर कर लिया है। पकड़े गए आरोपी मृतक नन्हके के दोस्त हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। आरोपी चंद्रपाल ने बताया कि मृतक नन्हके के भतीजे संतोष ने कुछ दिन पहले उससे 2500 रुपये उधार लिए थे। मांगने पर वह वापस नही कर रहा था। रुपये वापस दिलाने का झांसा देकर नन्हके उसे संतोष के घर ले गए थे। वहां संतोष और उसकी पत्नी ने चंद्रपाल की पिटाई कर उसको बेइज्जत कर घर से भगा दिया था। चंद्रपाल ने इस घटना के लिए नन्हके को जिम्मेदार मानते हुए बेइज्जती का बदला लेने की ठान ली। इसके बाद उसने रवींद्र के साथ मिलकर बाग में ईंट से सिर पर कई वार कर नन्हके की हत्या कर दी।

बाग में छिपाई थी खून से सनी ईंटें और कपड़े

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सनी दो ईंटें बरामद की गई हैं। इसके अलावा रवींद्र की खून से सनी शर्ट और चंद्रपाल की पैंट बरामद हुई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक की पत्नी मीना ने राजू सिंह की चक्की पर काम करने वाले कल्लू सिंह, चंद्रपाल और रवींद्र विश्वकर्मा को एफआईआर में नामजद कराया था। घटना के समय कल्लू सिंह की घर में मौजूदगी के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। वहीं आरोपी रवींद्र के खिलाफ माल थाने में वर्ष 2018 में बीघापुर के कैलाश कनौजिया की हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें