फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की है। दोनों पर लखीमपुर के हाथीपुर निवासी लॉ छात्र प्रियांशु शुक्ला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन




लखीमपुर के सत्य प्रकाश शुक्ला के मुताबिक वर्ष 2025 में उनका बेटा प्रियांशु जानकीपुरम के तिवारीपुर में किराये पर रहता था। उसकी दोस्ती पड़ोस में रह रहे लखीमपुर के हाथीपुर के ही दुकानदार कार्तिकेय रस्तोगी और शिवांगी गुप्ता से थी। कार्तिकेय और शिवांगी ने बेटे से व्यापार के नाम पर 2.50 लाख की आर्थिक मदद मांगी थी। घनिष्ठ दोस्ती होने के चलते बेटे ने दोनों को रकम दे दी थी। आरोप है कि जब तय समय बीतने पर बेटे ने दोनों से रकम वापस मांगी तो उन्होंने लौटाने से मना कर दिया। दोनों बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बेटे का मोबाइल और लैपटॉप भी छीन लिया था।

सत्य प्रकाश के अनुसार 23 अप्रैल को उन्हें जानकीपुरम पुलिस ने बेटे के फंदा लगाने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह जानकीपुरम बेटे के कमरे में पहुंचे तो उन्हें आशंका हुई कि प्रियांशु की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले बेटे के दूसरे मोबाइल को कब्जे में ले लिया। 30 अप्रैल को उन्होंने बेटे के दोस्तों के खिलाफ जानकीपुरम थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर छात्र के पिता ने कोर्ट में शिकायत की। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। पीड़ित और आरोपी पक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें