फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धारदार हथियार से दो दोस्तों पर हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
घायल मो. आतिफ।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के हैदरगंज पुलिया के पास सोमवार शाम पांच बजे आपसी विवाद में युवक ने दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ितों ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कैम्पवेल रोड के समनान गार्डेन निवासी मो. आतिफ ने बताया कि उनके दोस्त गुफरान का रविवार को फरीदीपुर के सौरभ से विवाद हो गया था। उसने गुफरान के चेहरे पर कड़ा मार दिया था।

सोमवार शाम सौरभ ने सुलह करने के लिए बुलाया। आतिफ दोस्त गुफरान को लेकर हैदरगंज में सौरभ से मिलने गए। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और सौरभ आतिफ और गुफरान पर धारदार हथियार से हमला कर भाग निकला। गुफरान को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। रिंग रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त हैं। लेनदेन के मामले में विवाद हुआ था। सौरभ की तलाश की जा रही है।

घायल मो. आतिफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें