फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कतकी मेले में दो दोस्तों पर हमला, तीन गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कतकी मेले में दो दोस्तों पर हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज में सोमवार रात मेला देखने पहुंचे बाजारखाला के ठठेरे वाली गली निवासी अयान व उनके दोस्त बिल्लौचपुरा निवासी फाजिल पर शराब के नशे में दबंगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अयान के बायें हाथ में चाकू लगा है। उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अलीगंज निवासी मोंटू सोनकर, मौलवीगंज के अनूप व हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अयान के भाई अमान अलीम के मुताबिक दोनों का आरोपियों से किसी बात पर विवाद हो गया था। गाली-गलौज के विरोध पर आरोपियों व उनके छह अज्ञात साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों में कंधा टकराने पर विवाद हुआ था। आरोपी पक्ष में कुछ लोग शराब पीए हुए थे। चाकू नहीं चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें