फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1090 चौराहे पर शराब के नशे में की थी मारपीट, दो दोस्त गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 1090 चौराहे पर रविवार तड़के शराब के नशे में हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में गौतमपल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी स्पोर्ट्स बाइक भी जब्त की है।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के अनुसार, रविवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में युवक लाठी-डंडों से एक-दूसरे को पीटते और गाड़ियों में तोड़फोड़ करते दिखे थे। वीडियो संज्ञान में आने पर गौतमपल्ली पुलिस ने 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। फुटेज के जरिये गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाका के बशीरतगंज निवासी समीर और कैसरबाग के मकबूलगंज निवासी गुफरान के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे में उनका आपस में विवाद हुआ था। पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें