फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल पर 18.70 लाख की ठगी की दो एफआईआर

Thu, 06 Aug 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अंसल कंपनी पर 18.70 लाख रुपये की ठगी की दो एफआईआर दर्ज की हैं। कंपनी के अधिकारियों पर दो पीड़ितों को प्लॉट के नाम पर झांसा देने का आरोप है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के सुक्रित रस्तोगी ने बताया कि 2011 में सुशांत गोल्फ सिटी में 6.19 लाख रुपये का प्लॉट बुक कराया था। उन्होंने 31 अक्तूबर 2011 को कंपनी को भुगतान किया, पर आज तक उनके नाम रजिस्ट्री नहीं की गई। इसी तरह गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी पवन अरोड़ा ने 2012 में 12.25 लाख रुपये का निवेश किया था। उन्हें भी प्लॉट नहीं मिला। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें