फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालक की लापरवाही से उजड़ गए दो परिवार, गांव में सन्नाटा

Sun, 10 Nov 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। शिकोहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात टूरिस्ट ट्रैवलर के चालक की लापरवाही से दो परिवार उजड़ गए। हादसे में काकोरी के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर संदीप, उनके माता-पिता, बहन, बहनोई व भांजे की जान चली गई। हादसे की खबर मिलने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं, शनिवार को हादसे में घायल संदीप की पत्नी नीतू, बेटी राधिका व साले संजीवन को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले संदीप, तीन साल के बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने बृहस्पतिवार शाम चार बजे निकले थे। संदीप के साथ उनकी मां बिटाना, पिता पप्पू, बहन काजल, साढू महादेव राजपूत व भांजे प्रियांशू के अलावा अन्य रिश्तेदार थे। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में ट्रैवलर ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में संदीप (28), बिटाना (45), पप्पू (50), गुलरियन खेड़ा दुबग्गा निवासी प्रियांशु (08), कनौसी कृष्णानगर निवासी काजल (27) और खटैया सैरपुर निवासी महादेव (42) की मौत हो गई। प्रियांशु कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात प्रियांशु को छोड़कर अन्य सभी के शव गांव पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन











हादसे में 26 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें फर्रुखाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैवलर चालक बालागंज निवासी रवि सैनी की आंख लग गई थी। यही वजह है कि वह सड़क किनारे खड़ा डंपर वह नहीं देख पाया। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर व मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी घटना की जानकारी पाकर मोहिद्दीनपुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।






बताया जा रहा है कि ट्रैवलर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद ट्रैवलर के परखचे उड़ गए। लखनऊ पहुंचे घायलों ने बताया कि हादसे में संदीप के माता-पिता के शव क्षतविक्षत हो गए। यही वजह है कि दोनों के शवों का अंतिम दर्शन नहीं कराया गया।
विज्ञापन










घटना के बाद से कई सवाल भी उठने लगे हैं। ट्रैवलर में 20 सवारी बैठाने की क्षमता थी, लेकिन उसमें बच्चों समेत करीब 32 लोग सवार थे। जो गंभीर घायल हैं उनमें नीतू, सुनीता, सजीवन, रितिक व राधिका शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें