सरोजनीनगर। बंथरा में बुधवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्ग घायल हो गए। उनके बेटे ने बंथरा थाने में आरोपी चालक पर एफआईआर दर्ज कराई है। सरोजनीनगर के त्रिमूर्ति नगर निवासी हरिपाल (60) अपने रिश्तेदार हरिनाम (62) के साथ बुधवार दोपहर 12:30 बजे बाइक से बंथरा गए थे। ग्रीन वैली स्कूल के पास डंपर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कमांड अस्पताल में भर्ती कराया।
बाजारखाला में मालवीय नगर तिराहे के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक ब्रेकर पार करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डाले से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, ठाकुरगंज के पुराना फरीदीपुर निवासी मोहम्मद शरीफ बृहस्पतिवार रात आठ बजे मोहल्ले में भाई राज के हेयर कटिंग सैलून जा रहे थे। तभी सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।