फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पथ पर खराब खड़े डंपर को पीछे से दूसरे डंपर ने ठोका, दोनों के ड्राइवरों की मौत

विज्ञापन
पीजीआई थानाक्षेत्र में शहीद पथ पर भिड़े दो डंपर। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी के पीजीआई थानाक्षेत्र में शहीद पथ पर शुक्रवार सुबह एक पंक्चर खड़े डंपर में पीछे से दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों में फंसे शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल अंजनी शुक्ला ने बताया कि जिला जालौन के ग्राम पराशर निवासी करन सिंह (50) शुक्रवार सुबह डंपर लेकर गोमती नगर की ओर जा रहा था।
करीब सात बजे शहीद पथ पर वृंदावन सेक्टर-8 के पास अचानक डंपर का अगला टायर पंक्चर हो गया। करन ने डंपर किनारे खड़ा किया और टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच पीछे से एक दूसरा डंपर आ रहा था, जिसे कानपुर के घाटमपुर का मुस्तकीम (45) चला रहा था। अचानक मुस्तकीम के डंपर का अगला टायर पंक्चर हो गया।
इसके चलते डंपर अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में जा टकराया। हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि मुस्तकीम डंपर के अंदर फंसा था जबकि करन टायर के नीचे दबा था। दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें