फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले को रफा दफा करने के आरोप में दो पुलिस उपाधीक्षक निलंबित

Tue, 13 Oct 2020 10:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में लापरवाही के आरोप में प्रयागराज में तैनात दो पुलिस उपाधीक्षकों नवीन नायक और सच्चिदानंद को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह निलंबन उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के मेजा में एक युवती के साथ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दिया था बावजूद इसके मेजा सर्किल में तैनात रहे सीओ नवीन नायक ने लापरवाही बरती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।

इसके बाद मेजा पहुंचे सच्चिदानंद ने भी दुष्कर्म के मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। मामला उच्च न्यायालय के संज्ञान में आया तो न्यायालय ने इन दोनों अधिकारियों और विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को उक्त दोनों पुलिस उपाधीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सच्चिदानंद वर्तमान में मेजा में तैनात थे जबकि नवीन बर्रा सर्किल में तैनात थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें